logo

बेबी प्लान करते समय चिकित्सक की सलाह लेना न भूलें महिलाएं हेलो डॉक्टर में देखिए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ समानता से खास सवाल जबाब

बेबी प्लान करते समय चिकित्सक की सलाह लेना न भूलें महिलाएं

नव दंपती को बेबी प्लान के समय से ही चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि गर्भधारण के शुरुआती दौर के पहले तीन माह में बच्चे के अंग विकसित होने लगते हैं। जो महिलाएं गर्भधारण के बाद चिकित्सक की सलाह नहीं लेती हैं। ऐसे में बच्चे के विकास में कोई समस्या हो सकती है।

जिसका बाद में कोई इलाज नहीं होता। डाक्टर समानता ने कहा कि यदि कोई महिला बेबी प्लान की तैयारी कर रही है, तो वह उनसे निशुल्क सलाह ले सकती है। बेबी प्लान के समय से चिकित्सक की सलाह पर फोलिक एसिड टेबलेट का प्रयोग करना जरूरी है। इससे गर्भधारण के समय बच्चे के विकास पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है बल्कि शारीरिक रूप से वह पूर्ण विकसित होता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती को पपीता और अनानास नुकसान कर सकता है। इसीलिए हाई प्रोटीन खाना खाएं ताकि शरीर में कमजोरी बच्चे को दूध की कमी न रहे। जब बच्चा मां का दूध पीता है तो महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। इससे महिला के रीड की हड्डी में परेशानी होने लगाती है। इसलिए प्रोटीन युक्त खाना खाने पर महिला को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यह बात हिमालया हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा.समानता ने द बिहार न्यूज लाईव के हेलो डाक्टर, कार्यक्रम में लोगों के सवालों के जवाब देते हुए कही। देखिए पढ़िए कुछ खास सवाल और उनके जबाब डॉ समानता के साथ

सवाल:-मेरी उम्र 55 साल से अधिक है और माहवारी होती है क्या करें?
गोमती देवी

वैसे यह समस्या सर्वाइकल कैंसर के मरीज में अधिक देखी जाती है। इसकी जांच के बाद ही समस्या का इलाज संभव है। किसी दिन जिला महिला अस्पताल में आकार चिकित्सक की सलाह ले लें।

सवाल:-माहवारी गड़बड़ और गंदा पानी आने की समस्या अधिक रहती है?
कामिनी देवी रामपुर

यह समस्या किशोरियों में अधिक रहती है। मरीज की उम्र देखकर ही इसका इलाज हो पाना संभव है। इसके लिए Pap smear जांच कराना और दवा लेना बहुत ही जरूरी है। हिमालया हॉस्पिटल में यह जांच हो जाती है। ओपीडी में किसी दिन आकर इसकी जांच कराके इलाज कराएं।

*सवाल*:-मेरी बेटी के सीने में दो गांठ हैं। इसका क्या इलाज है?
जमुना देवी राजेंद्र नगर पटना

गांठें दो प्रकार की होती हैं। एक गांठ ऐसी होती है। जिसे केवल आपरेशन करके ही ठीक किया- जा सकता है। एक गांठ दवाइयों से ठीक हो जाती है। छह माह तक इसका इलाज किया जाता है, लेकिन जांच होने के बाद इसका पता लगाया जा सकता है।

*सवाल*:-मेरा टीवी का इलाज चले रहा है। क्या ऐसे समय में बेबी प्लान करना उचित रहेगा? पिया देवी हरिपुर अलौली

अगर आपको आंत की टीबी का छह माह से इलाज चल रहा है तो तीन माह का कोर्स और पूरा करें। इसके बाद ही बेबी प्लान के बारे में सोचें। अगर अभी इसकी तैयारी की तो बच्चेदानी में समस्या हो सकती है। बेबी प्लान के समय से ही चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।

*सवाल:*-मेरी पत्नी की रीड की हड्डी में दर्द
अधिक रहता है और दोनों पैर सुन्न में हो जाते हैं? राजेश कुमार

बच्चा जब मां का दूध पीता है तो मां के शरीर में कैल्शियम को भी कमी हो जाती है। इससे हड्डी कमजोर हो जाती हैं। जब तक बच्चा दूध पीता रहे। तब तक खाना अधिक खाएं इसके साथ ही कैल्शियम और प्रोटीन युक्त भोजन करने पर विशेष ध्यान रखें।

*सवाल:*-मुझे बार-बार गर्भपात हो जाता है?
हार्मोन की कमी के कारण यह समस्या रहती है। बच्चेदानी में बच्चा न चिपकने की समस्या हो जाती है। इससे बार-बार गर्भपात हो जाता है। हिमालया हॉस्पिटल में इसका इलाज किया जाता है।

32
20825 views